Mulayan Singh Yadav: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Death) के निधन पर दुखी होकर उनके एक प्रशंसक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि नेताजी के निधन की सूचना पर वह व्यथित हो गया। कहने लगा कि ‘अब नेताजी नहीं रहे तो मैं जीकर क्या करूंगा’।
मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था
जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के बर्रा स्थित मर्दनपुर की है। यहां राजेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी और चार बच्चियां हैं। राजेश इस्पात नगर में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार शाम को वह काम से घर लौट रहा था। तभी किसी ने उसे जानकारी दी कि मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।
सूचना मिलते ही करने लगा विलाप
इसके बाद राजेश विलाप करने लगा। कहने लगा कि अब नेताजी नहीं रहे तो मैं जीकर क्या करूंगा। यह कहते-कहते राजेश ने एकता पार्क के पास पांडू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। काफी देर बाद उसका शव नदी से निकाला गया। राजेश की मौत पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई ने बताया-नेताजी से काफी लगाव था
राजेश के भाई अमर बहादुर ने बताया कि उसका नेताजी से काफी लगाव था। वह अक्सर उनकी बातें करता था। राजेश के परिवार में पत्नी रामरती, बेटी ममता, ललिता, सरिता और आरुषि हैं। उसकी तीन बेटियां पढ़ाई करती हैं, जबकि एक घर पर ही रहती है। राजेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
मुलायम सिंह ने मेदांता में ली थी आंतिम सांस
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ था। मंगलवार को पैतृत गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुंचे थे, जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम वीवीआईपी सैफई पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
53 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines