Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के सैफई में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार हुआ। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नेताजी के अंतिम दर्शन करने के लिए आने वाली भीड़ और मौसम को देखते हुए प्रशासन समेत मुलायम के परिवार वालों ने महज 24 घंटे के भीतर एक विशाल पंडाल और मुलायम सिंह यादव का समाधि स्थल तैयार किया गया।
यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनिल अंबानी, जया बच्चन समेत वीवीआईपी और उद्योगपतियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि मौसम खराब होने के कारण पूरे समय बूंदाबांदी होती रही, लेकिन काम करने वालों के हाथ नहीं रुके।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को SC से राहत, जमानत रद्द करने वाली ED की याचिका खारिज
मालती देवी के समाधि स्थल के पास ही मुलायम का अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक समाधि स्थल और पंडाल दोनों नुमाइश ग्राउंड परिसर में बनाए गए। जहां पांच साल पहले तक प्रसिद्ध सैफई महोत्सव आयोजित किया जाता था। यहां करीब तीन फीट ऊंचा मंच ईंटों और सिमेंट से तैयार किया गया। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी का समाधि स्थल भी ठीक बगल में ही है। उनका निधन वर्ष 2003 में हुआ था।
तैयारी देख लोग भी रह गए चकित
स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसियों को बताया कि एलिवेटेड प्लेटफॉर्म और पंडाल का निर्माण देर रात शुरू हुआ। सुबह देखा तो वह चकित रह गए। इतना ही नहीं पंडाल और समाधि स्थल के अलावा मैदान को भी समतल किया गया था। इस काम में कई मजदूर और जेसीबी लगाए गए थे। एक समय पर यहां सैफई महोत्सव का आयोजन होता था। आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के यहां तंबू लगते थे।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने रखी पूरी नजर
मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लिया। भारत में राजनीतिक दिग्गजों में शुमार 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अंतिम सांस ली थी। वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। अंतिम समय में उनके साथ उनके बेटे अखिलेश यादव और परिवार के कुछ लोग मौजूद थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
9 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
12 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines