मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों द्वारा आए दिन लोगों पर हमले और नुकसान की खबरें तो आम ही थीं, लेकिन इस बार बंदरों ने मथुरा के जिलाधिकारी को ही अपना शिकार बना डाला। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हादसे के बाद जांच के लिए पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत तहल (DM Navneet Chahal) का चश्मा लेकर बंदर भाग गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद फ्रूटी देकर बंदर से चश्मा वापस लिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।
अधिकारियों और पुलिस वालों के बीच चल रहे थे डीएम
दरअसल, वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात हुए हादसे की जानकारी और जांच करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत चहल पहुंचे थे। उनके साथ जिले के अन्य अधिकारी और पुलिस फोर्स भी चल रही थी। तभी बिहारी जी मंदिर को जाने वाले रास्ते में कहीं से एक बंदर झपट्टा मारकर डीएम का चश्मा ले गया। बंदर चश्मा लेकर पास के एक मकान की लोहे की सीढ़ियों पर बैठ गया। यह देख जिलाधिकारी के साथ चल रहे अधिकारी और पुलिस वालों के होश उड़ गए। उन्होंने बंदर से चश्मा वापस लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। बंदर को खाने-पीने की चीजें भी दीं, लेकिन बंदर नहीं माना।
बंदर को फ्रूटी देकर वापस लिया डीएम का चश्मा
काफी देर की मशक्कत के बाद बंदर ने फ्रूटी लेकर डीएम के चश्मे को वापस किया। जिलाधिकारी भी वहीं मौके पर खड़े रहे। पास में खड़े किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। जिलाधिकारी का चश्मा ले जाने वाले वीडियो को सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए लिखा कि ‘बंदर ने सोचा जब भाजपा के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम…’
स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी बंदरों से परेशान
आपको बता दें कि मथुरा और वृंदावन में बंदरों का भारी आतंक है। वृंदावन और मथुरा में रहने वाले लोगों पर आए दिन बंदरों के हमले होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलों के अलावा बंदर उनका काफी नुकसान करते हैं। बाहर और छतों पर सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। वहीं वृंदावन में दर्शन के लिए आने वाले लोगों पर हमले करते हैं। गलियों में चलने वाले लोगों पर झपट्टा मारकर उनके चश्मे और मोबाइल छीन ले जाते हैं। लोगों का कहना है कि पहले बंदर केले और अन्य फलों से मान जाते थे, लेकिन अब फ्रूटी लेकर ही मानते हैं। कई बार चश्मों को तोड़ भी देते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
47 mins agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
50 mins agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines