Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में भाजपा की महिला नेता रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) ने अपने घर में गणपति (Ganesh Chaturthi 2022) स्थापित किए हैं। यह खबर फैलने के बाद रूबी को धर्मगुरुओं और कट्टटपंथियों से धमकी मिल रही हैं। वहीं रूबी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। वह गणपति को विसर्जित भी करेंगी।
कट्टरपंथी नाराज
आपको बता दें कि रूबी आसिफ खान मेरठ में भाजपा की नेता है। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके फोटो साझा किए थे। वहीं जानकारी होने पर मुस्लिम धर्मगुरु, मौलाना और कट्टरपंथी नाराज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक देवबंद के फरता मोबाइल मोबाइल सर्विस के चेयरमैन मौलाना अरशद फारूकी ने कहा है कि यदि कोई भी इस्लाम के खिलाफ काम करेगा तो उसके खिलाफ भी हुक्म जारी होगा। इस पर रूबी आसिफ ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मैं डरने वाली नहीं हूं
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रूबी आसिफ खान ने कहा है कि मैंने अपने घर में सात दिनों के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। इसे पूरी लगन से विसर्जित करूंगी। उन्होंने एएनआई से कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास होने के बाद भी मैंने अपने घर में पूजा की थी, जिसके बाद भी मेरे खिलाफ फतवा जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वे सब मेरे खिलाफ खड़े हुए हैं। अब ये लोग मुझे मारना चाहते हैं। मुझे धमकियां मिल रही हैं। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। मैं भगवान गणेश को विसर्जित करूंगी। मेरे पति मेरे साथ हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
1 hr agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines