मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर हाथ में AK-47 और साथ में पाकिस्तानी दोस्त की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने नजर मोहम्मद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं नजर मोहम्मद के पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच के लिए एटीएस, एनआईए समेत केंद्रीय सुरक्षा और जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं।
फेसबुक पर पोस्ट की थी फोटो, हिंदुवादियों ने देखा
मेरठ के भावनपुर थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि माछरा के रहने वाले मयंक त्यागी ने पुलिस से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मयंक का आरोप है कि नजर मोहम्मद नाम से एक फेसबुक अकाउंट है। तीन दिन पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई थी। पहले देवी-देवताओं की फोटो और फिर AK-47 के साथ फोटो डाली गई है।
पाकिस्तानी कनेक्शन की हो रही है जांच
जानकारी के मुताबिक भावनपुर क्षेत्र शाहकुलीपुर गांव निवासी नजर मोहम्मद का पाकिस्तान के रहने वाले इब्राहिम से कनेक्शन मिला है। सामने आया है कि नजर मोहम्मद ने दो दिन पहले देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की थी। इस पोस्ट के तत्काल बाद नजर मोहम्मद ने इब्राहिम के साथ हाथ में एके-47 लेते हुए फोटो पोस्ट की है। जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। राज्य और केंद्र की एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।
स्थानीय पुलिस ने भी की नजर मोहम्मद से पूछताछ
मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नजर मोहम्मद से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह वर्ष 2015 से 2021 तक सऊदी में रहता था। वहीं पर उसकी मुलाकात पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले इब्राहिम से हुई थी। दोनों लोग वहां पर ड्राइवर का काम करते थे और एक साथ रहते थे। नजर मोहम्मद के मुताबिक फेसबुक पर एके-47 के साथ वाली फोटो इब्राहिम ने ही उसे सेंड की थी। वहीं कुछ लोगों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines