Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने विधानभवन जा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। बता दें कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सपा आज यानी बुधवार से विधानसभा के सामने धरना देने जा रही थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सभी विधायकों को हाउस अरेस्ट कर दिया था।
14 से 18 सितंबर तक चलना था धरना
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा सत्र शुरू होने से पांच दिन विधान भवन के सामने धरना प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। यह धरना 14 सितंबर से 18 सितंबर तक चलना था। इसमें पार्टी के विधानसभा और विधानपरिषद सदस्य शामिल होने वाले थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक दिन के लिए धरने में शामिल होते। बुधवार को लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश भी हो रही है। इसी बीच पुलिस और प्रशासन ने विधान भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी।
विधायकों के सुबह ही कर लिया था हाउस अरेस्ट
वहीं प्रदेश में पुलिस और प्रशासन की ओर से सपा के विधायकों को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद ट्विटर पर भड़ास निकालना शुरू कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पिराटी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय की ओर से धरना प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। पांच दिन चलने वाले धरना-प्रदर्शन में किस दिन कौन शामिल होगा, इसकी जानकारी दी गई थी। सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध करने की भी बात कही गई थी।
सपा ने कहा था, सत्ता के दबाव के आगे झुकेंगे नहीं
इसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक एक कई कई ट्वीट किए गए हैं। इनमें से एक ट्वीट में कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं सपा विधायक, लेकिन पुलिस सपा विधायकों को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय!, एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भाजपा सरकार को क्या लगता है कि सपा कार्यालय पर फोर्स तैनात कर समाजवादियों को डरा लेगी? समाजवादी पार्टी का एक एक नेता व कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आमजन के साथ खड़ा है, हम सत्ता के दबाव के आगे झुकेंगे नहीं। जय समाजवाद!’
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
3 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines