Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक मिसाल है। दरअसल सीएम योगी ने यब बातें राजधानी लखनऊ में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 56 जिलों के लिए आधुनिक जेल वैन के शुभारंभ कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को देश और दुनिया के लिए एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
पुलिस भागती थी और अपराधी भाग जाते थे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पुलिस भागती थी और अपराधी भाग जाते थे, लेकिन तब से अब में काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि अक्सर बड़ी आबादी वाले राज्य में बेहतर कानून और व्यवस्था पर बातचीत होती है। जहां दंगे, अराजकता और गुंडागर्दी 2017 से पहले अपने चरम पर थी। नई जेल वैन के बारे में सीएम ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल के आधुनिकीकरण को सरकार प्रतिबद्ध है।
पुराने वाहनों में बंदियों को ले जाना एक समस्या थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैदी को जेल से अदालत और अदालत से जेल ले जाते समय पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह नई वैन तकनीक से लैस हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को पहले पुराने वाहनों से जेलों में ले जाया जाता था, जिनमें कई तकनीक कमियां थीं। इस कारण बंदियों को पेशी पर ले जाते समय उनके भागने, बंदियों के गिरोह द्वारा हमला किए जाने जैसी वारदातें होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
सीएम ने प्रदेश पुलिस का अधुनिकीकरण बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती की पारदर्शी प्रक्रिया हो या उन्हें पेशेवर रूप से कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण, राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। साथ ही सीएम ने पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 6 हजार करोड़ का बजट जारी किया गया है। तीन हजार करोड़ से डायल-112 को आधुनिक टैक्नोलॉजी से लैस किया है। प्रदेशभर में 18 साइबर थाने बनाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो स्क्वायड और 79 महिला पुलिस चौकियों व परामर्श केंद्र को थाने का दर्जा दिया गया है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
7 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines