IAS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में 14 IAS जिलाधिकारियों और एक IPS अधिकारी का शनिवार देर रात तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आगरा में लंबे समय तक जिलाधिकारी रहे प्रभु नारायण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सचिव राजस्व विभाग और प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर भेजा गया है। वहीं बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को लखनऊ भेजा गया है।
आगरा जिला को बनाया प्रभारी सचिव
सरकार की ओर से किए गए तबादलों के मुताबिक बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को झांसी का प्रभारी मंडलायुक्त बना कर भेजा गया है। वहीं हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। राजस्व विभाग के सचिव व राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को प्रदेश का नया आवास आयुक्त एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण बनाया गया है। इनके अलावा यहां तैनात अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।
मथुरा के जिलाधिकारी भी बदले गए
गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई, संत कबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को मिर्जापुर, भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को गाजीपुर, मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी ईशा दुहन को चंदौली की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को मथुरा जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन्हें यहां मिली तैनाती
मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत, अलीगढ़ के नगर आयुक्त व वीसी अलीगढ़ प्राधिकरण गौरांग राठी को भदोही जिलाधिकारी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वीसी प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं चंदौली के जिलाधिकारी संजीव सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। इसी क्रम में अखिलेश कुमार चौरसिया को लखनऊ से बरेली एसएसपी भेजा गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
30 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines