Hardoi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हदरोई (Hardoi) जिले में रेलवे के एक गेटमैन ने गुस्से में आकर 48 मिनट तक राजधानी समेत कई ट्रेनों को रोके रखा। वहीं बिना कारण ट्रेनों के यहां-वहां खड़े होने की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सभी अधिकारियों ने गेटमैन को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जब गेटमैन से बात की तो उसने अपनी पीड़ा बताई।
स्टेशन मास्टर और गेट में हुआ था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले में लखनऊ-बरेली रूट पर टोंडरपुर के पास स्थित एक स्टेशन के स्टेशन मास्टर और रेलवे फाटक के गेटमैन में शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गेटमैन का आरोप है कि घटना के बाद उस पर फायरिंग की गई। इस पर गुस्से में आए गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन को रोक दिया। वहीं राजधानी के खड़े होने के बाद पीछे से आ रही अन्य ट्रेनें भी खड़ी हो गईं।
गेटमैन ने अपनी जान को बताया खतरा, कार्रवाई की मांग
किसी ने मामले की जानकारी यूपी 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस को होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैटमैन को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी गेटमैन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन 48 मिनट तक गेटमैन ने किसी भी ट्रेन को जाने नहीं दिया। गेटमैन का आरोप है कि उसकी जान को खतरा है। जानकारी के मुताबिक नवचनदी, सियालदह, गरीबरथ, एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन प्रभावित हुईं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 mins agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines