Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार दोपहर पुलिस और जेडीयू नेता के बेटे का अपहरण करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। अपहृत युवक को भी मुक्त करा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से तीन बदमाश फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को भर्ती कराया गया है।
बीटा-2 पुलिस को मिली थी अपहरण की सूचना
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस को सूचना मिली। बताया गया कि बिहार के बांका जिले के जेडीयू जिलाध्यक्ष के बेटे दिलावर खान (24 वर्ष) का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने दिलावर के पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग के लिए फोन किया था। सूचना पर ग्रेटर नोएडा पुलिस सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने तत्काल मामले का खुलासा और बदमाशों की धरपकड़ के लिए 4 टीमों का गठन किया। पूरे शहर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को पुलिस को चेंकिग के दौरान सूचना मिली कि बदमाश परी चौक के पास से गुजने वाले हैं। फिर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अर्टिका कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया। इसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने अपहृत दिलावर खान को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया।
अय्यूब और राशिद गिरफ्तार, तीन और की हो रही तलाश
डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान अय्यूब और राशिद के रूप में हुई है। वहीं मौके से तीन बदमाश भाग निकले हैं। उनकी तलाश में ग्रेटर नोएडा और नोएडा पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। वहीं अपहृत दिलावर खान को अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली लगने से घायल बदमाशों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अर्टिका कार और एक पिस्टल बरामद की है। बांका पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
7 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines