Deoria News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दुर्गा पंडाल (Durga Pandal) में बेकाबू ट्रक जा घुसा। माता के भजनों और जयकारों के बीच एकाएक चीत्कार और भगदड़ मच गई। हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में कई लोग घायल हैं, जबकि कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
अभी पढ़ें – Kerala Bus Accident: केरल में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 40 घायल
पलभर में मातम में बदल गईं खुशियां
जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले मारवाडी गर्ल्स कॉलेज के सामने दुर्गा पंडाल लगा था। रात को यहां माता के भजन का कार्यक्रम चल रहा था। काफी लोग पंडाल में बैठे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक दुर्गा पंडाल में जा घुसा। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मृतक किशोरियां दोनों चचेरी बहन थीं
अस्पताल में दो किशोरियों (तृषा यादव और उसकी चचेरी बहन साक्षी) की मौत हो गई। जबकि 10 साल की शालू गंभीर रूप से घायल है। इन तीनों के अलावा और भी कई लोग घायल है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
पहले भी दुर्गा पंडालों में हादसे
बता दें कि पिछले दिनों दुर्गा पंडालों में कई भीषण हादसे हुए हैं। भदोही में दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई थी, जिसमें एक किशोरी समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई थी। आगरा में दुर्गा पंडाल में आग लगने की अफवाह पर भगदड़ मची, जिसमें सात माह की गर्भवती महिला की जान चली गई। इटावा में रामलीला के मंच व पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। वहीं यूपी में ही एक स्थान पर पंडाल के एक पोल में करंट आने से एक की मौत हो गई।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
3 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
5 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
6 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
7 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
8 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
8 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
9 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
11 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
11 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines