नोएडा/बागपतः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे। इसी क्रम में सीएम योगी बागपत जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर जेवर एयरपोर्ट साइट पर उतरा। सीएम योगी ने कार्य की प्रगति जानकर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें निर्देश दिए। साथ ही सोमवार को होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
जेवर एयरपोर्ट साइट पहुंचे, कहा-समय से पूरा करें काम
आपको बता दें कि तय कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर 2 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर जेवर में एयरपोर्ट साइट पर उतरा। यहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट बनाने के काम में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक भी की। साथ ही समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
बागपत में स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
जानकारी के मुताबिक दौरे में सबसे पहले सीएम योगी बागपत जिले में पहुंचे। यहां सीएम योगी ने मल्टीस्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। प्रदेश के अनेक प्रतिभावान खिलाड़ियों से संवाद के बाद उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही कहा कि सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति के सतत प्रोत्साहन के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में Health ATM का अवलोकन किया। इससे लोगों की सुगमतापूर्वक, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की जा सकती है।
सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे पीएम मोदी
बागपत में निरीक्षण के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के जेवर में पहुंचे। दोपहर दो बजे से लेकर 2:45 बजे तक मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट साइट का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद वह गौतमबुद्घ विश्वविद्यालय पहुंचे। इसके बाद सीएम ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे। आपको बता दें कि यहां सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम होने वाला है, जिसकी तैयारियों जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी सोमवार को भी जिले में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
6 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
6 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
7 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines