Chandauli Train Derail: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिहार से सटे चंदौली (Chandauli) जिले में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा (Train Accident) हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग (Delhi-Howrah Rail Route) के गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड (Gaya- Deendayal Upadhyay railway line) के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे डीरेल (Derail) हो गए। हादसे के बाद रेल ट्रैक पर डाउन और अप दोनों रूट पर यातायात प्रभावित है। हादसा एक गांव के पास हुआ। गांव वालों ने बताया कि तेज धमाके से पूरा गांव सहम गया था।
सुबह साढ़े छह बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। 48 डिब्बों की एक मालगाड़ी रूट से गुजर रही थी। तभी अचानक चंदौली में इंजन के साथ दो दर्जन से ज्यादा डिब्बे आगे निकल गए। बाकी पीछे बचे सभी डिब्बे डीरेल हो गए। पास के एक गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त काफी तेज धमाका हुआ। सुबह के वक्त ऐसे धमाके से उनके होश उड़ गए। मौके पर देखा तो धूल का गुबार उठा था।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन संचालन ठप
हादसे के बाद सबसे व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। सूचना पर जीआरपी समेत रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि हादसे में जनहानि नहीं हुई है। वहीं रेलवे ट्रैक को दोबारा सुचारू करने के लिए टीमें अपने काम में जुट गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब 20 डिब्बे डीरेल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।
रूट की 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया, कुछ रद
रेलवे के मुताबिक इस रूट से सुबह के वक्त गुजरने वाली करीब 13 ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई ट्रेनों को आरा और कई ट्रेनों को पटना होकर गुजारा जा रहा है। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रैक के अलावा ओएचई लाइन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर रेलवे की राहत एवं बचाव टीम पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द ही रूट को क्लीयर कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines