Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह एक युवक की खेत में तो युवती की घर में लाश मिली। मरने वाले प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। युवक के परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती का शव भी कब्र से निकाला गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
अंकित और अमीना में थी गहरी दोस्ती
घटना बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली कुमारी देवी पत्नी रामफेर ने थाना पुलिस को एक तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसके बेटे अंकित की गांव में ही रहने वाली अमीना खातून से गहरी दोस्ती थी। कुमारी देवी का आरोप है कि अमीना के दो सगे भाइयों और एक चचेरा भाई ने उनके बेटे की हत्या की है। इन्हीं तीनों लोगों ने अपनी बहन अमीना खातून को भी मार डाला है। पुलिस ने कुमारी देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अभी पढ़ें – Swine Flu: झारखंड में स्वाइन फ्लू के चार केस मिले, हाई अलर्ट पर हेल्थ डिपार्टमेंट
ट्रैक्टर चलाने के बहाने बुलाया था अंकित को
कुमारी देवी का कहना है कि अमीना के दो सगे भाइयों और एक चचेरे भाई ने उनके बेटे अंकित को ट्रैक्टर चलाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रुधौली थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।
अभी पढ़ें – दिल्ली जा रहे मंत्री जी ने सैफई में देखी ओवरलोडिंग तो अधिकारी को कर गए निलंबित, देखें Video
मजिस्ट्रेट के सामने अमीना का शव कब्र से निकाला
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि अंकित के परिवार वालों ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमीना खातून की भी उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घर वालों ने अमीना का शव दफना दिया था, लेकिन देर रात मजिस्ट्रेट की निगरानी में अमीना के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में पोर्स की तैनाती की गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
53 mins agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
2 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines