हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Barabanki News: हत्या के बाद भी पत्नी की लाश पर करता रहा प्रहार, हैवानियत की वजह जानकर पुलिस भी सन्न

विज्ञापन

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (barabanki) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने जरा-सी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या भी इतनी विभत्स तरीके की कि पुलिस और इलाके के लोगों की रूह तक कांप गई। बताया जा रहा है कि फावड़े से पत्नी की गर्दन पर प्रहार किया। उसकी मौत के बाद लाश पर प्रहार करता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अभी पढ़ें – Aligarh News: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 65 लोग बेहोश, जिले में मच हड़कंप

15 साल पहले हुई थी वर्षा और अजय की शादी

वारदात बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के गांव जैनाबाद मजरे बबुरिहा की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले अजय कुमार की शादी करीब 15 साल पहले वर्षा के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। वर्षा के परिवार वालों ने बताया कि अजय उसे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। उसके साथ मारपीट करता था। पूर्व में कई बार उसने वर्षा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस पर उन्होंने वर्षा को समझाकर वापस ससुराल भेज दिया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Chhattisgarh: सूदखोरों से परेशान युवक ने लगाई फांसी, पुलिस के हाथ लगा वीडियो

सोते हुए किया प्रहार और मार डाला

गुरुवार सुबह वर्षा चारपाई पर सो रही थी। किसी बात को लेकर अजय का उससे विवाद हुआ था। आरोप है कि अजय ने फावड़े से उसकी गर्दन पर प्रहार कर दिया। एक ही प्रहार में वर्षा की मौत हो गई, लेकिन अजय करीब 10 मिनट तक फावड़े से उस पर प्रहार करता रहा। इसके बाद आरोपी अपने घर पर ही रहा। हत्याकांड की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मौके से ही गिरफ्तार हुआ आरोपी

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि परिवार में कहासुनी के बाद अजय नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी वर्षा पर फावड़े से हमला कर दिया। उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने वारदात स्थल से आलाकल्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। वर्षा के परिवार वालों से मामले ने तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

विज्ञापन

(mypatraining.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola