Ayodhya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (chief minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को सरयू नदी के तट के पास स्व. लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह 40 फीट लंबी और 12 मीटर ऊंची और 14 टन वजनी ‘वीणा’ लता जी के 92 साल की तपस्या को दर्शाती है। इस कार्यक्रम के दौरान यहां सीएम योगी के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, महंत नृत्यगोपाल दास, जयवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
पूरा जीवन कला और संगीत के लिए समर्पित कियाः CM
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि महान गायिका लता दीदी ने अपना पूरा जीवन कला और संगीत को समर्पित कर दिया था। उन्होंने भगवान राम के कई भजन गाए। सीएम ने कहा कि मैं आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मार्ग की ओर जाने वाले ‘लता मंगेशकर चौक’ का उद्घाटन करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सबसे महान भारतीय प्रतीकों में से एक लता जी को श्रद्धांजलि है।
त्रेतायुग में सबसे सुंदर शहर था अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश में हर जगह को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ विकसित करने के लिए दृढ़ है। सरकार के इस विजन को पूरा करने के लिए जनभागीदारी भी जरूरी है। सभी को स्वच्छ, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त और सुंदर अयोध्या के लिए योगदान देना चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि हमें अयोध्या के सौंदर्यीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है, ताकि निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर तैयार हो जाए। कहा कि त्रेता युग में अयोध्या दुनिया का सबसे सुनियोजित और सुंदर शहर था।
अयोध्या आने वाले लोग हुए हैं प्रभावित
कहा कि पिछले 5.5 वर्षों में अयोध्या में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखा गया है। विकसित और चौड़ी सड़कों, सुंदर घाटों और अयोध्या में अन्य स्थानों ने हाल ही में शहर में आने वाले सभी को प्रभावित किया है। हमें प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का विकास हो रहा है। श्रावण के पवित्र मास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जीर्णोद्धार किया गया, जिसे करोड़ों भक्तों ने इसे देखा।
भगवान राम की पूजा से शुरू होता था दीदी का दिनः आदिनाथ मंगेशकर
कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि लता मंगेशकर एक जादूगर थीं। उनका संगीत आत्माओं को छुता है। ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ जैसे गाने पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें देशभक्ति से भर देंगे। लता दीदी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। इस दौरान लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ कृष्ण मंगेशकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौक के उद्घाटन के दौरान उनके आंसू बहने लगे। अपनी यादों को साझा करते हुए, आदिनाथ ने कहा कि लता दीदी का दिन भगवान राम की पूजा के साथ शुरू होता था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
11 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines