Ayodhya News: 40 फुट लंबा और 14 टन वजनी वीणा गुरुवार को नोएडा से एक ट्रेलर-ट्रक पर रखकर अयोध्या पहुंची है। अब इसे धर्मनगरी में लता मंगेशकर क्रॉसिंग पर स्थापित किया जाना है। बता दें कि इस वीणा को मास्टर मूर्तिकार राम वनजी सुतार ने डिजाइन किया है। राम वनजी सुतार ने ही गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति) को डिजाइन किया है। राम सुतार भी अपने बेटे के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं।
अयोध्या में नया घाट क्रॉसिंग पर स्थापित होगी यह वीणा
जानकारी के मुताबिक वीणा को अयोध्या के प्रसिद्ध नया घाट क्रॉसिंग पर स्थापित किया जाएगा, जिसका नाम अब बदलकर भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है। नोएडा के रहने वाले वास्तुकार रंजन मोहंती ने इस स्मृति चौक को डिजाइन किया है, जहां लता मंगेशकर के प्रसिद्ध भजन भी बजाए जाएंगे। प्रदेश की योगी सरकार ने इस काम में तेजी लाने के लिए 7.9 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस प्रोजेक्ट को 15 सितंबर तक पूरा होना था।
दिवाली पर CM योगी कर सकते हैं उदघाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीने दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में मौके पर इस क्रॉसिंग का उद्घाटन कर सकते हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि नया घाट ट्राई-क्रॉसिंग पर लता मंगेशकर स्मृति चौक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सरकार ने परियोजना के लिए 7.9 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 6 फरवरी को भारत रत्न लता मंगेशकर के देहांत के बाद उनकी याद में इस प्रमुख क्रॉसिंग का नाम बदलने की घोषणा की थी।
अयोध्या के संतों ने किया था विरोध
बता दें कि शुरुआत में अयोध्या के कुछ संतों ने लता मंगेशकर के नाम पर इस क्रॉसिंग का नाम बदलने का विरोध किया था। संतों की मांग थी कि नया घाट क्रॉसिंग का नाम जगतगुरु रामानंदाचार्य के नाम पर रखा जाए। मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या में अन्य स्थानों और सड़कों का नाम प्रमुख संतों के नाम पर रखने का आश्वासन दिए जाने के बाद संतों ने नाराजगी वापस ली थी।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
5 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines