Aligarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के करीब 50 बच्चे डीपीटी का टीका (DPT Vaccination) लगने के बाद बीमार हो गए। शिक्षकों और बच्चों के परिवार वालों ने उन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां देर शाम तक उनका इलाज चला। बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई।
टीकाकरण से बीमार होने सामान्यः सीएमओ
यह घटना शुक्रवार को दादों थाना क्षेत्र के गांव नई का नगला में हुई। शनिवार को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नीरज त्यागी ने बताया कि यह टीकाकरण की नियमित प्रक्रिया है। बच्चों की तबीयत खराब हुई थी, लेकिन अब सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। टीकाकरण से बीमार होने सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम को शनिवार सुबह गांव में फिर से भेजा गया था। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे बच्चों के परिवार वालों ने बताया कि विभाग की ओर से बिना बताए बच्चों को जबरन टीके लगाए गए थे।
अभी पढ़ें – MP News: गांधी जयंती पर शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने निकाला पैदल मार्च, कई महिलाएं रहीं शामिल
बच्चे भागे तो स्कूल का गेट बंद कर दिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि जब टीकाकरण से बचने के लिए बच्चे स्कूल से भागने लगे तो लोगों ने स्कूल के दरवाजे बंद कर दिए। वहीं सीएमओ त्यागी ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहा है कि बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए है। उन्होंने कहा कि मौके पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि करीब 50 बच्चों को एम्बुलेंस में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रभावित बच्चे में केवल सामान्य दिक्कतें थीं, जो टीकाकरण के बाद अमूमन होती ही हैं। कहा कि कुछ बच्चों को उल्टी की शिकायत हुई थी।
अभी पढ़ें – Punjab: वादों पर खरा उतरती मान सरकार, मंडी में फसलों का तुरंत हो रहा भुगतान
जबरन टीका लगाने पर CMO की चुप्पी
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को जबरन टीका लगाने के सवाल पर सीएमओ की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। हालांकि टीका लगने के बाद बीमार हुए सभी बच्चे अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं, लेकिन इस घटना के बाद गांव समेत पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मुद्दे को लेकर अलीगढ़ में प्रसपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
6 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
7 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
9 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines