UP Weather Update IMD Issued Heavy Rain Alert In 10 District: उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बुधवार को 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मंगलवार को बहराइच और बाराबंकी में 250 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं प्रदेश में सोमवार को बारिश के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आज अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।
इन 10 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी और बहराइच के लिए रेल अलर्ट जारी किया है। वहीं हरदोई, सिद्धार्थनगर, राजधानी लखनऊ और बस्ती के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गाेंडा में मंगलवार को दोपहर तीन बजे बारिश शुरू हो गई। वहीं सोमवार को रात को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया था। गाेंडा के आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि तरबगंज तहसील में बिजली गिरने से 2 भैंसों की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी में सोमवार को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। राज्य आपदा प्रबंधन ने जल भराव वाले इलाकों से अब तक 500 लोगों को बाहर निकाला है।
कई नदियों का जलस्तर बढ़ा
अयोध्या मंडल के आयुक्त ने आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अयोध्या में भी बारिश के बाद कई इलाकों का संपर्क टूट गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें फिलहाल राहत और बचाव अभियान में जुटी है। 48 घंटे में राज्य के सात जिलों में 100 मिमी. से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं 10 अन्य जिलों में 50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। सिंचाई विभाग की मानें तो लखीमपुरी खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। इसके अलावा मुरादाबाद में रामगंगा नदी और मिर्जापुर में सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
27 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines