UP Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Noida), गाजियाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और कानपुर के सभी स्कूल मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी के बाद सोमवार से बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए थे।
कहीं एक तो कहीं दो दिन के लिए स्कूल बंद
आदेश के तहत अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र वीर सिंह ने एक बयान जारी करके घोषणा की। आदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से संबद्ध सभी स्कूल भी बंद रहेंगे। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने भी आदेश जारी कर कहा है कि जिले में सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। मैनपुरी में सोमवार और फिरोजाबाद में भी सोमवार से गुरुवार सभी स्कूल बंद रहेंगे। नोएडा में भी जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
मथुरा, आगरा, अलीगढ़ में दो दिन के लिए आदेश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा है कि रविवार रात को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार (10 अक्टूबर) को बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू है। इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा और एटा जिला प्रशासन ने भी सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
अभी पढ़ें – Uttarakhand Weather: चमोली में भारी बर्फबारी शुरू, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, इतने फीट गिरी बर्फ
किसानों को अब बारिश से हो रहा भारी नुकसान
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। किसानों को भी फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में भी हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा रहा है। जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को चेतावनी जारी की थी कि 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों नें भारी बारिश होगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
43 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
53 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
57 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines