Ziaul Haq Murder Case: यूपी से बड़ी खबर सामने आई है, यहां लखनऊ की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड में 10 लोगों को दोषी करार दिया है। बता दें इस हत्याकांड में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और ग्राम प्रधान गुलशन यादव पर भी आरोप लगे थे। लेकिन सीबीआई की जांच में दोनों को क्लीन चिट दे दी गई थी।
इन आरोपियों को ठहराया गया दोषी
जानकारी के अनुसार कोर्ट ने जिन आरोपियों को इस मामले में दोषी ठहराया है उसमें छोटेलाल यादव, राम आसरे, फूलचंद यादव, पवन यादव, मंजीत यादव, मुन्ना पटेल, घनश्याम सरोज, शिवराम पासी, जगत बहादुर पाल उर्फ बुल्ले पाल और राम लखन गौतम शामिल हैं। विशेष कोर्ट ने कहा कि मामले में सभी 10 आरोपियों के खिलाफ उन्हें दोषी करार दिए जाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद एक्टर को डरा रहा फैन का भूत, रात को चीखने-चिल्लाने का दावा
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार ये मामला प्रतापगढ़ के बलीपुर गांव का है। यहां 2 मार्च 2013 को डीएसपी जियाउल हक की हत्या की गई थी। मामले के तूल पकड़ने और परिजनों की मांग के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार मामले में डीएसपी की पत्नी परवीन ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
इन धाराओं में हुआ था केस दर्ज
जियाउल हक देवरिया जिले के नूनखार टोला के रहने वाले थे। पेश याचिका के अनुसार एफआईआर में पांच आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या),धारा 120 बी, (आपराधिक षड्यंत्र) और अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: सुसाइड की कोशिश कर चुका, किसी से नहीं बोलचाल… अमेठी हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा के बारे में क्या बोले पड़ोसी?
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
25 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
51 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
20 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
20 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
21 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
21 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines