Amroha News: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस की हैवानियत से लाॅकअप में युवक की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लाॅकअप से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने लाॅकबंद में बंद एक युवक को पानी की जगह एसिड पिला दिया। इससे लाॅकअप में बंद युवक की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसको हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खराब बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध रखी है।
मामला अमरोहा के सैदनगली थाने का है। यहां लाॅकअप में बंद युवक को पुलिस वालों ने पानी की जगह एसिड पिला दिया। परिजनों ने आरोप लगाकर बताया कि पुलिस वालों ने पानी मांगने पर एसिड पिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे सैदनगली में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ी तो उसे मेरठ रेफर किया गया। जहां डाॅक्टरों ने बताया कि उसकी आंतें कई जगह से कट चुकी हैं। तब से ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने साधी चुप्पी
वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद भी युवक रिहा नहीं किया। पीड़ित युवक का नाम धर्मेंद्र है। फिलहाल मामले में किसी भी पुलिसकर्मी ने कुछ भी बोलने इंकार कर दिया है। मामले में पीड़ित के परिजन और ग्रामीण सीओ से मिले और पूरी घटना की जां कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने निर्दयता दिखाई है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा इस मामले में मिलनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर की रात को सैदनगली के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। इस दौरान संभल जिले में पनसुखा गांव के निवासी धर्मेंद्र सिंह ने झगड़ा शांत करवाने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस उसे ही पकड़कर थाने ले आई।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines