Noida News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर शनिवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ के दौरे पर हैं। पीड़ित परिवारों से मिलना बुरी बात नहीं है, लेकिन देश को कठघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा
मंत्री ओपी राजभर ने आगे कहा कि जब वह विदेश जाते हैं, तो भारत को कठघरे में खड़ा करते हैं। वह उसी देश की निंदा करने विदेश जाते हैं, जहां वह रहते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। इस तरह की बयानबाजी से राहुल गांधी विदेशों में देश को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगता था। लेकिन पाकिस्तान ने खुद ही सबूत दे दिया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे मनमाने विवादित बयान दे रहे हैं।
पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा
ओपी राजभर शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पहली बार सेना को पूरी छूट दी है। इसका नतीजा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों को मार सकी। कार्यक्रम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए जवानों की याद में शिलापट का अनावरण किया गया। इस मौके पर नोएडा सांसद महेश शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines