Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में लंबित लीजबैक प्रकरणों के समाधान के लिए प्राधिकरण एक बार फिर नई समिति गठित करने जा रहा है। वर्तमान में करीब 250 से अधिक लीजबैक मामले प्राधिकरण में विचाराधीन है जिनका समाधान वर्षों से लंबित पड़ा है। किसानों कई बार लीजबैक मामले के समाधान की मांग कर चुके है।
गांव के हिसाब से हुई सुनवाई
पूर्व सीईओ डा. अरुणवीर सिंह के कार्यकाल के दौरान इन प्रकरणों को लेकर गांववार जनसुनवाई की गई थी। कई मामलों के निस्तारण की दिशा में प्रयास भी हुए थे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर नीति में स्पष्टता की कमी के चलते अधिकांश मामले अधर में ही रह गए।
जून में हुई थी 85वीं बोर्ड बैठक
बीते जून माह में आयोजित 85वीं बोर्ड बैठक में लीजबैक मामलों के निस्तारण के लिए प्रस्तावित नई नीति में बदलाव पर चर्चा की गई थी, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। अब इन मामलों की दोबारा गहन जांच और स्क्रूटनी के लिए समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।
शिफ्टिंग के 88 मामले
शिफ्टिंग से संबंधित 88 प्रकरणों में से अब तक केवल 13 मामलों का ही निस्तारण हो पाया है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लीजबैक व शिफ्टिंग जैसे पुराने व लंबित प्रकरणों का व्यवस्थित निस्तारण किया जाएगा। पारदर्शिता और नीतिगत स्पष्टता के साथ समिति गठित की जाएगी। प्रभावित ग्रामीणों व आवंटियों को जल्द राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का गौर सिटी अंडरपास जल्द होगा शुरू, जानें क्या है नया अपडेट
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines