Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) मास्टर प्लान 2041 के तहत नियोजित नए सेक्टरों के विकास के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है. किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदने की रणनीति अपनाई जा रही है ताकि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम किया जा सके और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके. यीडा सिटी में 2041 को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है.
नए सेक्टरों में तैयार हो रहा लैंड बैंक
प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि मास्टर प्लान 2021 के तहत अधिकतर सेक्टरों की भूमि का आवंटन किया जा चुका है. अब 2041 के लिए नियोजित सेक्टरों में विकास की दृष्टि से नया लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है. विशेष रूप से आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए जमीन की मांग में वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
इन सेक्टरों में की जा रही है जमीन की खरीद
प्राधिकरण वर्तमान में सेक्टर-5, 8, 8डी, 9, 11, 13 और 34 में जमीन खरीद रहा है. सेक्टर-11, फाजिलपुर गांव की जमीन. सेक्टर-8, दस्तमपुर, ढुढेरा, रन्हेरा, सेक्टर-5 के लिए कलूपुरा, भीकनपुर, सेक्टर-13 के लिए उटरावली, सेक्टर-9 के लिए आकलपुर, सेक्टर-34 के लिए भुन्नातगा गांव के किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी.
महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित
इन सेक्टरों में फिनटेक सिटी जैसी अहम परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जो क्षेत्र में रोजगार और निवेश को बढ़ावा देंगी. वहीं, सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए शेष जमीन को खरीदने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है.
मेहंदीपुर के किसानों को मिलेगा मुआवजा
सेक्टर-28 में होटल भूखंड योजना के तहत आवंटन किया गया था. इससे प्रभावित मेहंदीपुर गांव के किसानों को यमुना प्राधिकरण जल्द ही मुआवजे की अंतर धनराशि का वितरण करेगा. वर्तमान में प्राधिकरण की ओर से भूमि की आवंटन दर 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित है.
ये भी पढ़ेंः “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
7 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
35 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
41 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines