Noida News: नोएडा में यमुना नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते मंगलवार शाम से ही यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में बसे 1 हजार से ज्यादा फार्म हाउस जलमग्न हो गए। करीब 2 हजार ज्यादा पशुओं को रेस्क्यू किया गया है।
फार्महाउस डूबे, लोग शेल्टर होम भेजे गए
सेक्टर-168 की ऊंची इमारतों से यमुना के डूब क्षेत्र में फैला पानी साफ नजर आ रहा है। जलस्तर 199 मीटर को पार कर चुका है। कई इलाकों में यमुना का पानी पुस्ता तक पहुंच चुका है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फार्म हाउसों और गांवों से लोगों को सुरक्षित निकाला। उनको अस्थायी शेल्टर होम में स्थानांतरित किया।
जेवर में डूबी हजारों बीघा फसल
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। हजारों बीघा में खड़ी फसल पानी में समा गई। धान, गन्ना और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इससे किसानों में मायूसी और आक्रोश है। किसान हरकेश ने कहा कि हमारी छह महीने की मेहनत और लागत एक ही दिन में बह गई।
प्रशासन हरकत में, डीएम ने किया दौरा
डीएम मेधा रूपम ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शेल्टर होम में ठहरे लोगों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
पुलिस और प्राधिकरण की टीमों ने मिलकर डूब क्षेत्र में फंसे लगभग 2000 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उनके लिए चारे और पानी की व्यवस्था की गई है। पशु चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है।
कम्युनिटी किचन से मिल रहा भोजन
प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की है। जहां दो समय का गरम खाना दिया जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जा रही है। राहत कार्यों में एनडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में यमुना का कहर, सेक्टर 135 समेत कई अन्य इलाके पानी में डूबे, रेस्क्यू जारी
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
10 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines