YEIDA New Housing Scheme: नोएडा में अब खुद के घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जल्द ही लोगों के लिए प्लॉट देने की स्कीम ला रहा है। 6 हजार प्लॉट लोगों को सस्ते दामों में बेचे जाएंगे। गौरतलब है कि YEIDA के इलाके में एयरपोर्ट बनने के बाद लोग रिहायश को लेकर रूचि दिखाने लगे हैं। YEIDA की विगत हाउसिंग स्कीम में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। अब आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लिए फिर से योजना लागू करने की कवायद शुरू की गई है। YEIDA के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण तेजी से अपनी योजना को लेकर काम कर रहा है। अभी तक सेक्टर 16, 20, 18, 22डी और 17 में 60 से लेकर 4 हजार वर्ग मीटर के 28900 प्लॉट बेचे गए हैं।
अब 30 वर्ग मीटर के प्लॉटों के लिए योजना लाई जा रही है। प्राधिकरण की कोशिश है कि कमजोर वर्गों को भी प्लॉट दिए जाएं। 30 वर्ग भूखंड के लिए 25900 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्लॉट दिए जाएंगे। इसकी कुल लागत सिर्फ 7 लाख 77 हजार होगी। यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ को कवर करता है। यह फरीदाबाद से भी कनेक्ट है। इसलिए योजना खास मानी जा रही है। योजना में रिजर्वेशन भी YEIDA लागू करेगा। 25 फीसदी प्लॉट YEIDA की ओर से आवंटित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। 5 फीसदी प्लॉट YEIDA द्वारा आवंटित इकाइयों में काम करने वाले लोगों को मिलेंगे।
10 किस्तों में देनी होगी 70 फीसदी राशि
5 फीसदी एक्स सर्विसमैन, 5 फीसदी वॉर विडो और 5 फीसदी एससी एसटी को मिलेंगे। 4 फीसदी दिव्यांगों और 51 फीसदी जनरल कोटे को दिए जाएंगे। लेकिन शर्तों को पूरा करना होगा। भारत के 18 साल से ऊपर के नागरिक को प्लॉट मिलेंगे। एक आदमी सिर्फ एक आवेदन कर सकेगा। 3 लाख से अधिक आय वालों को प्लॉट नहीं मिलेंगे। आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा। साथ में प्रदेश का रिहायशी प्रमाण पत्र भी अटैच करना होगा। जिन लोगों को प्लॉट मिलेगा, वे आगे 10 साल तक नहीं बेच सकेंगे। प्लॉट मिलने के बाद 60 दिन के भीतर कुल की 30 फीसदी राशि जमा करवानी होगी। बाकी राशि 10 फीसदी ब्याज के साथ 10 किस्तों में देनी जरूरी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines