Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण ने मथुरा में भूमि अधिग्रहण और राया नगरीय केंद्र व हेरीटेज सिटी के विकास के दृष्टिगत वृंदावन में क्षेत्रीय कार्यालय खोल दिया है। मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के तत्काल बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने राया हेरीटेज सिटी के विकास के लिए नियुक्त परामर्शदाता एजेंसी के साथ वहीं बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने एजेंसी के साथ सिटी के विकास के लिए किए जाने वाले कामकाज की जानकारी ली।
751 एकड़ भूमि पर बसेगी हेरिटेज सिटी
उल्लेखनीय है कि यीडा मथुरा के अधिसूचित क्षेत्र में 751 एकड़ भूमि पर राया नगरीय केंद्र व हेरीटेज सिटी को विकसित करेगा। इसमें बांके बिहारी मंदिर तक सीधा पहुंच मार्ग और 12 एकड़ भूमि पर पार्किंग व्यवस्था बनाया जाना शामिल है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पीपीपी मॉडल पर थर्ड पार्टी कंशेशनायर द्वारा अपने खर्चे पर विकसित की जाएंगी जबकि यीडा भूमि अधिग्रहण पर आने वाले खर्चे को वहन करेगा। कंशेसनायर द्वारा प्राधिकरण को प्रतिवर्ष आय का एक भाग देगा।
सात हजार वर्ग फीट जगह किराए ली
बताया जाता है कि इस परियोजना को तेजी से शुरू करने के लिए यीडा द्वारा वृंदावन में गीता संस्थान भवन में सात हजार वर्ग फीट जगह किराए पर ली गई है। यहां प्राधिकरण के भूलेख, नियोजन विभाग के अधिकारियों सहित एक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, स्टाफ आफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राधिकरण फंड से दिए 5 लाख रुपये
वहीं इस दौरान गीता शोध संस्थान में नृत्य कला सीख रही बालिकाओ द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन के लिए गीता शोध संस्थान को 5 लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फंड से देने की घोषणा की गई। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्राधिकरण इस फंड को रिलीज कर देगा।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines