Pakistan Woman In UP: पाकिस्तान की महिला सीमा गुलाम हैदर को पबजी खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के शख्स सचिन से प्यार हो गया। प्यार के इजहार के बाद चार बच्चों की मां सीमा गुलाम हैदर सरहद लांघकर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पाकिस्तानी महिला और उसके प्रेमी को सोमवार को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि रबूपुरा पुलिस स्टेशन को एक पाकिस्तानी महिला के 4 बच्चों के साथ घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने महिला का पता लगा लिया है। महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर है। वह पबजी गेम के जरिए सचिन नाम के शख्स के संपर्क में आई और उसके साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आ गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1676026785262374919
पाकिस्तान से चारों बच्चों को भी साथ ले आई महिला
सीमा गुलाम हैदर और सचिन की मुलाकात गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। उन्होंने एक-दूसरे से ऑनलाइन चैट करना शुरू किया। उनके बीच दोस्ती हुई जो थोड़े दिनों में प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा अपने पति को छोड़कर भारत के लिए रवाना हुई। नेपाल के रास्ते वह दिल्ली पहुंची फिर अपने प्रेमी के घर आ गई। इस दौरान उसके साथ चारों बच्चे भी थे। सीमा के यहां पहुंचने के बाद सचिन उसके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रहने लगा।
उधर, स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी महिला अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रही है। जब सचिन को पता चला कि पुलिस को सीमा की मौजूदगी की खबर मिल गई है, तो वह उसे और उसके चार बच्चों को लेकर भाग गया। जिस अपार्टमेंट में सचिन और सीमा रहते थे, उसके मालिक ब्रिजेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मई में घर किराए पर लिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की है और उनके चार बच्चे हैं।
मकान मालिक ने पुलिस को बताया, “ऐसा नहीं लग रहा था कि महिला पाकिस्तान की थी। उसने सलवार सूट और साड़ी पहनी थी।” फिलहाल, पुलिस ने सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी के बाद जांच एजेंसियां भी महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ में जुटी हैं।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines