यूपी में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से शीतकहर का कहर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए यूपी सरकार ने छात्रों को राहत दी है। शिक्षा विभाग ने शानिवार को 10वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। नए कैलेंडर के हिसाब से यूपी में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के चलते 27 दिसंबर की छुट्टी होनी है। योगी सरकार ने सर्दी के चलते 28 दिसंबर यानी शानिवार की भी छुट्टी घोषित कर दी। अगले दिन रविवार पड़ेगा। इस हिसाब से छात्रों को 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।
बता दें कि लखनऊ में डीएम ने पहले ही छुट्टी ती घोषणा तक दी थी। लखनऊ में प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूलों को 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक बंद कर दिया गया था। इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला गया था। इनकी कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलने का आदेश हुआ था। डीएम ने आदेश में कहा था कि शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर सभी बोर्डों के सभी स्कूलों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाएं 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक स्थगित रहेंगी।
यह भी पढ़ें: UP Bihar School Holiday: बच्चों की हुई मौज, आज से 7 दिनों की छुट्टी
इसके अलावा रायबरेली में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 26 दिसंबर तक स्कूल बंद रहे थे। 27 दिसंबर को शहीदी दिवस और रविवार होने के कारण स्कूल सोमवार तक बंद रहेंगे। वहीं महाराजगंज, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और वाराणसी में भी 28 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। नए आदेश के अनुसार शाहजहांपुर में प्री-प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR AQI LIVE Updates: क्या प्रदूषण के चलते 16 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल?
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
48 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines