Winter Chardham Yatra: उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा अब श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। 8 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश की धामी सरकार ने इस बार इसे सफल बनाने के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए, ताकि प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिले। सरकार के प्रयासों का नतीजा अब नजर आने लगा है, उत्तराखंड में भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर आ रहे हैं।
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालु गद्दीस्थलों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार चारधाम के कपाट बंद होने के बाद भी भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई है। बता दें कि इस बार सर्दियों में सरकार ने ओंकारेश्वर मंदिर, नरसिंह मंदिर, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री में पूजा की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः नए साल में मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पहली कैबिनेट बैठक में किसानों को बड़ी सौगात
पहली बार हो रहा यात्रा का आयोजन
ब्रदीनाथ और केदारनाथ समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार और संबंधित विभागों की सराहना की है। कई सरकारी विभागों ने इस यात्रा को बेहतर बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पहली बार शीतकालीन यात्रा का आयोजन कराया है। श्रद्धालुओं की संख्या जिस प्रकार बढ़ रही है, इससे लगता है कि जनवरी में श्रद्धालु बढ़ सकते हैं।
25 प्रतिशत छूट से बढ़ाई भीड़
उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को खास ऑफर दिए जा रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में ठहरने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा मंदिर समिति के गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं के लिए उचित कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः यमन में फांसी से बचने को भारतीय नर्स के पास क्या विकल्प? क्या बच पाएगी जान?
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 hr agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
2 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
3 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
4 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines