UP Minister Sonam Kinnar Resign: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से यूपी बीजेपी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनम किन्नर का पूरा सोनम चिश्ती है। वह उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष थीं। इस्तीफा देने के बाद सोनम चिश्ती ने कहा कि मैं देश सेवा के लिए राजनीति में आई हूं। मेरे मां-पिता, परिवार सबकुछ जानता है।
ये भी पढ़ेंः यूपी में राजनीतिक घमासान, BJP-RSS की बैठक टली, नया शेड्यूल होगा जारी
सोनम चिश्ती ने कहा कि ‘मेरे विभाग में बजट आया, हमसे पूछा तक नहीं गया। मैं अब संगठन में काम करना चाहती हूं। पार्टी संगठन की सेवा के लिए तैयार हूं।’ सोनम ने कहा कि ‘मेरे विभाग के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। हमसे सरकारी आवास का किराया वसूला जाता है। अधिकारी यूपी को बर्बाद करने में लगे हैं।’ सोनम चिश्ती ने कहा कि ‘कुछ लोग दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को डायवर्ट कर रहे हैं। हम संगठन में काम करके इन्हें रोकेंगे और 2027 में फिर सरकार बनाएंगे।’
कौन हैं सोनम चिश्ती
सोनम चिश्ती बीजेपी में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम अजमेर की रहने वाली हैं। हालांकि एक लंबे समय से वह यूपी के सुल्तानपुर में सक्रिय हैं। सोनम इस समय सुल्तानपुर स्थित किन्नर आश्रम की पीठाधीश्वर हैं। सोनम चिश्ती को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अपने कल्याणकारी कार्यों और मुख्यधारा में अपने समुदाय के लोगों को बराबरी का हक दिलाने के लिए अपनी कोशिशों के लिए जानी जाती हैं।
सोनम चिश्ती के लेटर में क्या है?
सोनम चिश्ती ने अपने लिखित त्यागपत्र में खुद को भाजपा की हार से व्यथित बताया है। उन्होंने कहा है कि वे भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके विभाग में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। सरकार ने किन्नर बोर्ड 3-4 करोड़ रुपये दिए जिसमें अधिकारियों ने घोटाला किया। पार्क रोड स्थित उनके सरकारी आवास का किराया तक किसी ने नहीं भरा।
असीम अरुण के खिलाफ खोला मोर्चा
न्यूज24 के साथ बातचीत में सोनम चिश्ती ने कहा कि ‘मेरे बोर्ड में बजट आया, वो बजट कहां चला गया। जब मैं उपाध्यक्ष पद पर हूं तो हमसे राय लेनी चाहिए थी। बोर्ड का अध्यक्ष किन्नर ही होना चाहिए। किन्नर बोर्ड में पुरुष कैसे अध्यक्ष हो सकता है? असीम अरुण बोर्ड में अध्यक्ष बने बैठे हैं। मैं इसका भी विरोध कर रही हूं। बोर्ड के बजट में घोटाला हुआ है। यूपी में बीजेपी 33 सीट हारी है। हर सीट का अध्ययन होना चाहिए।’
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
19 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
21 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
21 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines