Who is IPS Abhishek Verma Hapur SP: आईपीएस और हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह गढ़मुक्तेश्वर में पार्किंग में स्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पार्किंग माफियाओं ने 53 रुपये के जब 60 रुपये वसूले, तो आईपीएस ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद आईपीएस ने पार्किंग वालों को थाने ले जाकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।’ आइए जानते हैं कि पार्किंग में मची लूट के खिलाफ स्टिंग करने वाले आईपीएस अभिषेक वर्मा कौन हैं?
कौन हैं IPS अभिषेक वर्मा?
अभिषेक वर्मा 2016 बैच के आईपीएस हैं। वह हापुड़ में एसपी पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक वर्मा के पिता रामलाल वर्मा भी आईपीएस रह चुके हैं। वे पिछले साल रिटायर हुए थे। अभिषेक वर्मा को 2021 में डीजी डिस्क सिल्वर और 2023 में डीजी डिस्क गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। चित्रकूट यूपी में जन्मे अभिषेक वर्मा की उम्र 34 साल है। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की है। इससे पहले भी आईपीएस अभिषेक वर्मा कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। उन पर पुलिस लाइन में दरोगा को गालियां देने का आरोप लग चुका है।
हाल ही में उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह का भी नाम शामिल था। उनका ट्रांसफर हापुड़ देहात में कर दिया गया। हालांकि आईपीएस अभिषेक वर्मा की कार्यशैली की कई बार तारीफ होती है तो कई बार उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। अब वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि आईपीएस अभिषेक वर्मा सिविल ड्रेस में अपने सहयोगी के साथ कार से पार्किंग में जाते हैं। जहां उन्हें 53 रुपये की पर्ची पर 60 रुपये देने के लिए कहा जाता है। इस पर जब वे सवाल पूछते हैं तो पार्किंग में मौजूद लोग कहते हैं- कायदे में रहो। इसके बाद आईपीएस उन्हें सबक सिखाते हुए थाने ले आते हैं। एसपी का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस लूट की शिकायत मिल रही थी। अब ठेकेदार को सर्च किया जा रहा है।
आईपीएस सोशल मीडिया पर एक्टिव
आईपीएस अभिषेक वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह एक्स पर हापुड़ पुलिस और उसकी उपलब्धियों की पोस्ट साझा करते हैं। वे सीएम योगी को भी फॉलो करते हैं और उनसे जुड़े कई पोस्ट शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें : जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
ये भी पढ़ें: ट्रेन में चढ़े किन्नरों ने मचाया उत्पात, यात्रियों को पीटा; रेलवे का जवाब पढ़ पकड़ लेंगे माथा
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines