यूपी के सहारनपुर में आए दिन किसी न किसी प्रशासनिक अधिकारियों की आपस में बहस छिड़ी रहती है। इसी बीच एडीएम संतोष बहादुर सिंह और कैराना की सांसद इकरा हसन के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। फिलहाल , ये मामला गहराता जा रहा है। आपको बता दें, इकरा ने एडीएम पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एडीएम ने उन्हें ‘गेट आउट’ कहकर उनका अपमान किया है। इस मामले को लेकर सांसद ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर से की है। इस मामले में अब जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सांसद इकरा हसन कई समस्याओं को लेकर एडीएम ऑफिस गईं थीं। उनके मुताबिक, एडीएम ने उन्हें अनदेखा कर गेट आउट बोलकर उनको अपमानित महसूस कराया। सांसद ने बताया कि 1 बजे ऑफिस में पता किया, लेकिन एडीएम ने मिलने से मना कर ये कह दिया लंच टाइम है। बाद में सांसद जब ऑफिस पहुंचीं तो अधिकारी ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार कर कहा कि यह मेरा ऑफिस है और मैं कुछ भी करूंगा। सांसद ने जब इस बात विरोध किया तो अधिकारी अपनी बात से पलटने की कोशिश करने लगे।
संतोष बहादुर सिंह कौन?
एडीएम संतोष बहादुर सिंह 2011 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। काफी लंबे टाइम तक उन्होंने अलग-अलग पोस्ट पर काम किया है। फिलहाल, वह सहारनपुर में एडीएम फाइनेंस की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। एडीएम की पहली तैनाती आगरा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई थी। फिर उनको रामपुर में पोस्टिंग मिली। मुरादबाद (2014-16) और मेरठ (2016-18) के डिप्टी कलेक्टर के तौर पर उन्होंने अपना काम किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह बलिया जिले के रहने वाले हैं।
अभद्र व्यवहार के आरोपों पर क्या बोले ADM
वहीं, दूसरी और एडीएम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। उनके मुताबिक, जिस समय ये सब हुआ वो विजिट करने के लिए फील्ड में गए थे। जब उन्हें सांसद के आने की जानकारी मिली तब तक वो अपने ऑफिस आ गए। फिर उन्होंने खुद सांसद को फोन करके बुलाया था, लेकिन सांसद वहां मौजूद नहीं थी। एडीएम ने अपनी सफाई में कहा कि वो अपनी मर्यादा जानते हैं। वो कभी भी ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फिलहाल, इस मामले में ADM को उनकी पोस्ट से हटाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines