Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के उसके प्रेमी सचिन मीणा की लव स्टोरी दोनों मुल्कों में इस वक्त चर्चा में है। दोनों के बीच PUBG खेलते वक्त इश्क हुआ। फिर इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव 13 मई को पहुंच गई। उसने चिकन, मांस, मछली खाना छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है।
सीमा हैदर अपने साथ चार बच्चों को भी लेकर आई है। उसे भारत में अवैध तरीके से रहने के आरोप में बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार तो यह मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं। अब सवाल है कि सीमा का क्या होगा? क्या उसे वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा? फिलहाल कुछ लोग प्यार की खातिर पाकिस्तान से इतनी दूर आने के उसके कदम को सराह रहे हैं, वहीं तमाम लोग उसे जासूस मान रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी उसका दस्तावेज खंगाल रही हैं।
सीमा के चलते पाकिस्तान में हिंदुओं को खतरा
सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी ने अब एक और मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान के डकैतों ने भारत और उनके देश में रहने वाले हिंदुओं को सार्वजनिक धमकी दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर सीमा हैदर को उसके मुल्क वापस नहीं भेजा गया, तो खून-खराबा होगा।
ब्लूच डकैतों के एक समूह ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर सीमा हैदर को उनके देश वापस नहीं भेजा गया, तो वे पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार करेंगे और उन्हें मार डालेंगे।वायरल वीडियो में चार लोग नकाब पहने और राइफल थामे हुए पाकिस्तान में हिंदू आबादी को धमकाते नजर आ रहे हैं। कथित आतंकियों के ग्रुप के बीच में बैठा शख्स हिंदुओं को धमकियां दे रहा है।
वीडियो में एक आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारे शहर जखरानी की एक लड़की हाल ही में पाकिस्तान से दिल्ली गई है। भारत को यह समझना होगा कि अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो यहां रहने वाले हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Youtube से रास्ता खोजकर पहुंची भारत
डीएसपी के मुताबिक, पूछताछ में पाकिस्तान सिंध की मूल निवासी (फिलहाल- कराची) सीमा हैदर ने बताया कि उसने अवैध रूप से भारत में घुसने के रास्तों का पता लगाने के लिए यूट्यूब ब्राउज किया। जब उसे ज्यादा कुछ समझ नहीं आया तो उसने एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से नेपाल के लिए टिकट बुक किया। इसके बाद वह पाकिस्तान से नेपाल और फिर वहां से नोएडा पहुंची और सचिन से मिली। डीसीपी ने कहा, सीमा का पति फिलहाल सऊदी अरब में है और वहां नौकरी करता है।
पुलिस ने कहा कि वे मामले की सभी जानकारी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ साझा करने की प्रक्रिया में हैं, उन्होंने महिला से कई दस्तावेज बरामद किए हैं और जल्द ही मामले को अदालत में ले जाएंगे। डीसीपी ने कहा कि हमने विवाह प्रमाण पत्र, पाकिस्तानी पासपोर्ट, पाकिस्तानी नागरिकता कार्ड और महिला और उसके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद कर लिए हैं।
‘हो सकता है कि PAK की चाल हो’
गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारत में एंट्री लेने वाली सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं। इस पर News24 पर लोगों की राय मांगी। कई यूजर्स ने सीमा हैदर पर जासूस होने की आशंका जताई है। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हो सकता है कि सीमा हैदर के भारत आने के पीछे पाकिस्तान की कोई चाल हो। वहीं, फिरोज ने कहा कि सीमा कोई जासूस नहीं, ये पब्जी का प्यार है। मुन्ना ने कहा कि कुछ भी हो सकता है। किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि वह क्या है?
यह भी पढ़ें: आपके घर के पास मिल रहा सबसे सस्ता टमाटर, लोग जमकर खरीद रहे, कैसे? यहां जानिए
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
14 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines