Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में ठंड बढ़ने लगी है। इसके पीछे का कारण पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फ पड़ रही है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
अभी पढ़ें – Healthy Digestion: पेट की गुड़गुड़ को तुरंत छूमंतर कर देती है आंवला कैंडी, ये रही विधि
अगले 24 में हो सकती है और बर्फबारीः IMD
मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में 3500 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना है। मैसम वैज्ञानियों ने बताया कि अगर ऐसा हुआ तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
इस दौरान देहरादून में भी बारिश की आशंका है। यहां बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर राज्य में बारिश और बर्फबारी के रूप में दिखेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।
हिमाचल के इन इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा सोमवार सुबह केलांग, पांगी, सोलंग नाला, रोहतांग दर्रे की स्पीति घाटी के ऊंचाई वाले पहाड़ों और कुल्लू जिले की सोलांग घाटी में भी हिमपात हुआ।
हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों इसमें और ज्यादा गिरावट की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – Healthy Food: शरीर में खून की कमी पूरी कर देती है पौष्टिक पालक चटनी, इस विधि से बनाएं
बर्फबारी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। एक व्यक्ति ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है। डलहौजी घूमने के लिए आया है।
चंडीगढ़ की तुलना में यहां का तापमान काफी कम है। वहीं गुजरात से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि यहां बहुत ठंड है। हम लोग ताजा बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
7 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
8 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
8 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
9 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
18 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines