Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरा उत्तर भारत (North India) कड़ाके की ठंड और शीतलहरों (Cold Wave) की चपेट में है। रातें तो मानो जमा देने वाली हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी ने दिल्ली समेत एनसीआर में रहने वालों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि विभाग ने आज रात बारिश (Rain in Delhi) की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ने की आशंका है।
अभी भी सामान्य से कम है न्यूनतम तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार रात हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन में कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली है। दिल्ली में गुरुवार को शीतलहर थम गईं। हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे रहा।
IMD मे जारी किया तीन दिन का तापमान
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने दूसरी बार शीतलहर महसूस की गई हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 2.4 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
2019 के बाद इस साल पड़ा सबसे ज्यादा कोहरा
IMD के अनुसार अब तक दिल्ली में जनवरी में कम से कम 12 दिनों में सबसे अधिक शीतलहर महसूस की गई हैं। जबकि इस महीने अब तक 50 घंटे से अधिक घना कोहरा भी देखा गया है। बताया गया है कि यह कोहरा वर्ष 2019 के बाद सबसे ज्यादा रहा।
इन दिनों में चलेंगी इस रफ्तार से शीतलहरें
23-24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की भविष्यवाणी की है। हालांकि सुबह के समय कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
53 mins agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines