उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर कहा कि यह कानून 90 प्रतिशत से अधिक मुसलमानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला है। कुछ लोग पहले वक्फ के नाम पर जमीनों पर कब्जा करके करोड़ों रुपये की रकम अपने घर ले जाते थे। नए कानून के बाद ऐसे लोग हताश हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां देश में तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। नया कानून बनने के बाद इन पार्टियों में हताशा है। मौर्य ने कहा कि केवल वोट बैंक के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल ये पार्टियां करना चाहती हैं, उनकी दुकानें बंद होने वाली हैं। भाजपा की अल्पसंख्यक शाखा मुसलमानों के बीच जाकर उन्हें वक्फ (संशोधन) अधिनियम के फायदे बताएगी।
यह भी पढ़ें:खतरनाक सौर तूफान, 430000 मील रफ्तार…अंतरिक्ष में नासा के स्पेसक्राफ्ट का गजब का कारनामा
केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगरा दौरे पर भी निशाना साधा। यादव शनिवार को राणा सांगा के बयान को लेकर विवादों में फंसे सपा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने गए हैं। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा था। मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सांसद के बयान को वापस लेकर विवाद समाप्त किया जा सकता था, लेकिन आप और आपकी पार्टी के गुंडे आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अखिलेश यादव अब नौटंकी करना बंद कीजिए। फर्जी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी की अब हवा अब निकल चुकी है। केशव ने अखिलेश को नसीहत दी की देश को जोड़ने की राजनीति करें। देश तोड़ने की राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ना जरूरी है। आज कहीं भी जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का समय नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश में 2027 में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें:‘NIA जांच की मांग क्यों नहीं की…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के हिंदू संगठन, ममता सरकार पर लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
45 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines