Viral Video: आवारा और पालतू कुत्तों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का बताया जा रहा है। यहां पालतू कुत्ते को लेकर मां-बेटी एक युवक से भिड़ गईं। तीखी कहासुनी के दौरान महिला ने युवक पर हाथ भी छोड़ दिया। महिला ने कहा, ‘तुझसे ज्यादा समझदार तो मेरा कुत्ता है… बेमतलब चिल्ला रहा है।’ अब इसका सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।
सड़क पर कुत्ते को घुमा रही थीं मां-बेटी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद जिले इंदिरापुरम का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और उसकी बेटी अपने पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमा रही हैं। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक पर कुत्ता भौंक देता है। युवक इसका विरोध करता है।
अभी पढ़ें – शराबी पति ने घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज
कुत्ते ने युवक पर कई बार हमला किया
इस पर मां-बेटी युवक से भिड़ जाती हैं। दोनों ओर से तीखी नोकझोंक होती है। युवक कहता है कि अपने कुत्ते को यहां से लेकर जाओ। इस पर कुत्ता कई बार युवक पर हमला करने की भी कोशिश करता है, लेकिन महिला वहां से नहीं हटती।महिला की बेटी भी युवक को अपशब्द कहती हैं।
अभी पढ़ें – खेत पर नहीं पहुंची बेटी तो घर आए मां-बाप, युवक के साथ इस हाल में देखकर खो बैठे आपा, फिर हुआ ये
साथ-साथ वीडियो भी बनाता रहा युवक
इसके बाद महिला कहती है कि तुझसे ज्यादा समझदार तो मेरा कुत्ता है। बेमतलब चिल्लाए जा रहा है। तभी महिला युवक पर हाथ छोड़ देती है। युवक भी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। युवक आखिर तक कुत्ते को घुमाने का विरोध करता रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7 माह के नवजात को कुत्तों ने मार डाला
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-100 में सोमवार देर शाम आवारा कुत्तों ने एक सोसायटी में सात माह के नवजात को नोंच डाला। बच्चे के माता-पिता सोसायटी में हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहे थे। कुत्तों ने बच्चे की आंतें तक बाहर निकाल दी थीं। वहीं कुछ लोग कुत्तों को बड़े संवेदनशील दिखते हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
7 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
7 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
20 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
22 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
22 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines