Viral video: कभी-कभी कोई हादसा लोगों की जिंदगी को पलटकर रख देता है। तो कभी-कभी कोई हादसा लोगों की जिंदगी को एक मिशन दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर लखनऊ की एक लड़की का वायरल (Viral Video) हो रहा वीडियो कुछ ऐसी ही कहानी को बताता है। यहां एक लड़की सड़कों पर घूम-घूम कर लोगों की साइकिलों पर लाइट लगाती है, ताकि वे हादसों से बच सकें।
500 साइकिलों में लगाई लाइट
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक युवती खुशी पांडेय सड़कों पर एक अभियान चला रही हैं। खुशी साइकिल चलाने वालों को न केवल ब्लिंकर लाइट (लाल रंग की) लोगों की साइकिलों पर लगाती हैं। साथ ही भारी वाहनों से संभलकर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देती हैं। कहा गया है कि खुशी अभी तक 500 साइकिलों में लाइटें लगा चुकी हैं।
दिसंबर 2022 में हुआ था बड़ा हादसा
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लखनऊ के अमीनाबाद में 25 दिसंबर, 2022 की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ था। इसमें खुशी ने अपने दादा को खो दिया था। उन्होंने बताया कि अंधेरे और कोहरे के कारण एक कार सवार ने साइकिल सवार खुशी के नाना को एक कार ने कुचल दिया था। इसके बाद खुशी ने लोगों की जान बचाने के लिए इस काम को अपना मिशन बना लिया।
हादसे के बाद शुरू की मुहीम
खुशी ने मीडिया को बताया कि भले ही वह हमेशा अपने दादा को खोने का दर्द महसूस करेंगी, क्योंकि वे उनकी मदद नहीं कर पाईं, लेकिन वह यह सुनिश्चित करेंगी कि जितना संभव हो उतने लोगों की साइकिलों पर रोशनी लगाएं। ताकि उनके परिवार को किसी बुरे दौर से गुजरना न पड़े।
यहां जानें हेलमेट मैन के बारे में
बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल माीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिखने वाले शख्स को ‘हेलमेट मैन’ के नाम लोग जानते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हेलमेट मैन के नाम से मशहूर बिहार के कैमूर निवासी राघवेंद्र कुमार अब तक दोपहिया सवारों को 56000 से ज्यादा हेलमेट उपहार में दिए हैं। उन्होंने यह अभियान तब शुरू किया जब एक सड़क हादसे में अपने दोस्त को खो दिया था। दोस्त ने उस वक्त हेलमेट नहीं पहना था।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
19 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines