Viral Video: सोशल मीडियो (Social Media) पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल (Viral Video) हो रहा है। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर बिजनेश टाइकून हर्ष गोयनका (Business tycoon Harsh Goenka) ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। साथ ही कुछ ऐसे लिखा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में बाहुबली समोसा भी दिख रहा है।
विशाल समोसे के साथ लड़की का वीडियो
आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी प्लेट पर रखे विशालकाय समोसे को लेकर एक युवती चल रही है। वह उस प्लेट को टेबल पर रखती है। चाकू से समोसे का एक हिस्सा काटती है। प्लेट में चटनी की कटोरियां भी रखी हैं। समोसा इतना बड़ा है कि उसका कटा हुआ हिस्सा भी सामान्य समोसे से कई गुना ज्यादा बड़ा है।
‘पत्नी ने मुझे हुक्म दिया है’
बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने इस बाहुबली समोसे को लेकर मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन दिया कि दीवाली की मिठाइयों के बाद मेरी पत्नी ने मुझे आज एक से अधिक समोसा नहीं खाने का हुक्म दिया है। वीडियो के साथ में बेहद खूबसूरत म्यूजिक भी है। यह म्यूजिक समोसे के साथ मैच कर रहा है।
4.69 लाख लोगों ने देखा वीडियो
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो यूपी के मेरठ में एक मिठाई की दुकान का है, जहां यह बाहुबली समोसा मिलता है। दुकान के मालिक का ऐलान है कि 8 किलो वजनी इस समोसे को 30 मिनट में खत्म करने वाले को 51,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बुधवार को ट्वीट की गई इस क्लिप को ट्विटर पर 4,69,900 से अधिक बार देखा जा चुका है।
नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट
इतना ही नहीं समोसे के आकार को लेकर नेटिजंस भी काफी उत्सुक नजर आए। कई लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना बड़ा समोसा? एक ही काफी है सर। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ये सोमोसा 1 हफ्ते के लिए है…ऐसा लगता है सर। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘आप समोसा के दीवाने हैं लेकिन डॉक्टर ने आपको एक से ज्यादा समोसा नहीं खाने को कहा है…’
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
17 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
18 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
19 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
22 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines