हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: नोएडा में कुत्ते पर फिर विवाद; लिफ्ट में ले जाने का विरोध किया तो शख्स से भिड़ी महिला

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर से हाईराइज सोसायटी में कुत्ते को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर महिला और दंपत्ति में जमकर बहस हो गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मामला सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स सोसाइटी का है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कुत्ते के मुंह पर मास्क (मुछीका) को लेकर सोसायटी में रहने वाले एक दंपत्ति से बहस कर रही है। दंपत्ति ने महिला से उसके पालतू कुत्ते को मास्क लगाने का अनुरोध किया, लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया।

https://twitter.com/singhsimran4321/status/1677259417916678144

विज्ञापन

गर्भवती महिला को सहयोग करने से इनकार

जानकारी के मुताबिक विरोध कर रहे शख्स ने कहा कि उसके साथ गर्भवती महिला है। उनके खड़ा होने में दिक्कत हो रही है। आरोप है कि पालतू कुत्ते की मालकिन ने इससे सहयोग करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दंपत्ति से बहस करने लगी।

‘तुम्हारी बीवी से तो बेहतर हूं’

जब दंपति ने कहा कि नोएडा में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं तो पालतू कुत्ते की मालिक ने जवाब दिया कि आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं। इसके बाद शख्स ने कहा कि किस तरह की महिला है ये? तो कुत्ते के साथ वाली महिला बोली कि तुम्हारी बीवी से बेहतर ही हूं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola