हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: मुरादाबाद का लड़का बना राजा बाबू, बुलेट पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की ‘राजा बाबू’ (Raja Babu) फिल्म तो आपने देखी ही होगी। उस फिल्म में बुलेट (Bullet) के साथ गोविंदा के करतबों को देख सभी हैरान रह गए।

चलती बुलेट से उतरना और फिर दोबारा बुलेट पर बैठना का सीन काफी लोकप्रिय हुआ था। अब ऐसा ही एक मामला रीयल लाइफ में भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः 49 साल पहले आती थी ऐसी कार, कार में ही किचन, बाथरूम और दो लोगों के सोने की जगह

विज्ञापन

हाईवे पर बुलेट चलाने का सीन देख उड़े होश

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का बताया जा रहा है। यहां हाईवे पर एक शख्स बुलेट पर जा रहा था। युवक तेज रफ्तार बुलेट पर एक साइड में पैर करके बैठा है। काफी दूर तक ऐसे ही चलता है। इसके बाद वह चलती बुलेट पर खड़ा हो जाता है और फिर दोनों ओर पैर करके बैठ जाता है। इस सीन को देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

हाईवे पर बुलेट के पीछे चल रहे किसी कार सवार ने उसका वीडियो बना लिया। अब इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए यूपी पुलिस को टैग किया गया है। इस ट्वीट के जवाब में मुरादाबाद पुलिस ने लिखा है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद में भी काफी वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मोटे चालान की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

यह भी देखेंः स्टेज पर साली ने किया ऐसा डांस, लोग बोले ‘माधुरी दीक्षित’ भी फेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola