Vinay Srivastava’s Mother: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर हुए विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। विनय की मां छाया ने मंत्री, मंत्री के बेटे और उनके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना तक कहा है कि मेरे बेटे की जानबूझकर साजिश के तहत हत्या कराई गई है। अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक लड़ूंगी।
मां बोली- इसने कराई बेटे की हत्या
एक मीडिया रिपोर्ट में विनय की मां छाया ने सीधा आरोप लगाया है कि उसके बेटे की साजिशन हत्या कराई गई है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि मंत्री के बेटे विकास किशोर के दोस्त अरुण प्रताप ने मर्डर कराया है। हत्या की वजह 52 बीघा जमीन का टुकड़ा है। साथ ही उन्होंने पुलिस की ओर से बताई गई कहानी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या के पीछे जुए का विवाद बता रही, जबकि घटनास्थल से ताश ही बरामद नहीं हुए।
यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री के बेटे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; घर में दोस्त की हत्या को लेकर दर्ज हुई FIR
सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद विनय की मां ने कहा कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई। उसके कपड़े फटे हुए थे। जब विनय ने अपनी जान बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे घेरकर गोली मार दी। पीड़ित मां छाया ने ये भी कहा है कि मंत्री का पुलिस क्या करेगी? जो वो कहेंगे वही पुलिस करेगी। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है, लेकिन वो अपनी आखिरी सांस तक बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ूंगा।
ये है विनय हत्याकांड
बता दें कि गुरुवार-शुक्रवार की रात को दुबग्गा स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर उनके बेटे विकास किशोर के दोस्त और भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि जुए के विवाद में विनय की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अजय रावत, शमीम बाबा और अंकित वर्मा को हिरासत में लिया है। हालांकि जिस पिस्टल से विनय की हत्या की गई थी, वो मंत्री के बेटे विकास की थी।
यह भी पढ़ेंः सामने आया केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के दोस्त की हत्या की सच, पढ़ें मर्डर की Inside Story
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines