हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: बीएचयू एक कार्यक्रम में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, खेलने लगे क्रिकेट, लगाए चौक्के-छक्के

विज्ञापन
क्रिकेट खेलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

वाराणसी: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को बीएचयू में आयोजित काशी तमिल संगमम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फ्रेंडली क्रिकेट मैच में अपना हाथ आजमाया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की कुछ वीडियो वायरल हो रहीं हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल करते और बैटिंग करते नजर आ रहें हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने पहले बॉलिंग की। फिर वह बैटिंग करते नजर आए। उन्हें खेलते देख आसपास के लोग वीडियो बनाते और उनके शॉट्स पर ताली बजाते नजर आए। वहीं, कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी और तमिल का संगम सदियों पुराना है लेकिन इसको एक बार फिर से जीवित अगर किसी ने किया है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम में 8 दिन खेलों को दिए गए हैं। काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित खेल महोत्सव के चौथे दिन रविवार को टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बता दें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्रिकेटर भी रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्टेट के लिए मैच खेला है। वह साल बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola