Vande Bharat Express Flags Off: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली से फिरोजपुर डायरेक्ट पहुंचा जा सकेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने तीर्थस्थलों को इन ट्रेनों से जोड़ने की बात भी कही. बता दें कि अब भारत में 160 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं.
पीएम ने दिखाई 4 ट्रेनों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा, पीएम मोदी ने नई बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में बच्चों से बातचीत भी की. ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे भारत नेटवर्क के जरिए तीर्थस्थलों को जोड़ा जा रहा है. यह भारत के विरासत शहरों को राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बनाने की दिशा में एक कदम है.’
ये भी पढ़ें: 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; जानें रूट से लेकर टाइम और शेड्यूल तक सब कुछ यहां
पीएम ने इन यात्राओं का फायदा बताते हुए कहा कि ‘ पिछले साल 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से 6 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे. इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर हुआ है.’
कौन से रूट्स के लिए हैं ये ट्रेनें?
4 ट्रेनों में पहली ट्रेन बनारस-खजुराहो के लिए चलेगी. इससे दो घंटे 40 मिनट पहले अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है. लखनऊ-सहारनपुर तक का सफर 7 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा. वहीं, एर्नाकुलम-बेंगलुरु के लिए ट्रेन करीब 2 घंटे से ज्यादा कम हो जाएगा. 8 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा. चौथी ट्रेन फिरोजपुर से दिल्ली के लिए है, जिससे यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में पूरी हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: New Vande Bharat trains: काशी से 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; जानें शेड्यूल
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines