21 People Injured Fire In Delhi-Saharsa Vaishali Express: दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस में हादसे का असली सच सामने आ गया है। हादसे में करीब 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस में ट्रेन के पहिये में ब्रेक शू चिपक जाने से यह हादसा हुआ था। आपको बता दे कि कल शाम बुधवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में नई दिल्ली से दरभंगा जा रही चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कुछ वक्त में बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। कुछ दिन पहले भी इस तरह का हादसा हुआ था। इससे पहले रविवार सुबह बिहार के गोरौल में ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल की स्लीपर बोगी में भी आग लग गई थी।
ब्रेक शू चिपक जाने से हुआ था हादसा
हमसफर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि पहिये में ब्रेक शू चिपक जाने के कारण ट्रेन में अचानक धुआं उठने लग गया। ट्रेन को रोकते- रोकते देखते ही देखते पूरी बोगी में आग लग गई थी। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट पूरण मल मीणा ने बताया कि लगभग 40 मिनट की देरी के बाद 5 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया था।
यह भी पढ़े: यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दे, सभी को मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे ने दी गुडन्यूज- कब मिलेगा तोहफा?
यह भी पढ़े: बिहार में पाकिस्तानी मां-बेटा गिरफ्तार, बिना वीजा बॉर्डर क्रॉस करके आए, BSF-पुलिस कर रही पूछताछ
तीन दिन पहले अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल हुई थी हादसे का शिकार
इससे तीन दिन पहले रविवार को अहमदाबाद से चलकर दरभंगा आने वाली ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल के कोच नंबर एस-5 में ब्रेक से अचानक आग लग गई थी। ट्रेन में आग देखते ही ड्यूटी पर तैनात एसएम ने वाकी-टाकी पर ट्रेन के चालक और गार्ड को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। आग की खबर सुनते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
45 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
4 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
18 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines