Uzbekistan Cough Syrup Deaths: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में शुक्रवार को एक फार्मास्युटिकल फर्म के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये मामला पिछले साल दिसंबर में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में कफ सीरप पीने से 18 बच्चों की मौतों से जुड़ा हुआ है।
वहीं, डायरेक्टर लेवल के दो अधिकारी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जांच में नकली और मिलावटी पाया गया था सिरप
पुलिस के अनुसार, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मैरियन बायोटेक के दो निदेशकों सहित पांच अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार देर रात नोएडा के फेज थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार, मैरियन बायोटेक की दवाओं के नमूनों की जांच की गई थी। उनमें से मिलावट और नकली पाया गया।
और पढ़िए –Hijab Row: एग्जाम में हिजाब की अनुमति वाली याचिका पर होली बाद SC में सुनवाई संभव
आरोपियों में ये हैं शामिल
एफआईआर नामजद हुई थी। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कंपनी के दो निदेशक फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ऑपरेशन हेड तुहिन भट्टाचार्य, मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट अतुल रावत और एनालिटिकल केमिस्ट मूल सिंह शामिल हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1631623460098121728?s=20
खांसी की दवा डॉक-1 का हुआ था सैंपल फेल
दरअसल, मैरियन बायोटेक का नोएडा के सेक्टर 67 में कार्यालय है। पिछले साल दिसंबर में कंपनी की खांसी की दवा डॉक -1 जांच के दायरे में आई थी। उज्बेकिस्तान ने दावा किया था कि इस सीरप के पीने से वहां 18 बच्चों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: नोएडा में तत्काल टिकट के नाम पर लगता था चूना, एक गिरफ्तार
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
19 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines