Uttarkashi Tunnel Collapse Latest Updates : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मैन्युअल ड्रिलिंग की जा रही है। रैट होल ड्रिलिंग करने वाले माइनर अब सुरंग के अंदर प्रवेश कर गए हैं। साथ ही पाइपलाइन को अंदर डालने के लिए बरमा मशीन का भी इस्तेमाल किया गया है। सुरंग के अंदर की जा रही मैन्युअल ड्रिलिंग का पहला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
उत्तरकाशी सुरंग हादसे में अभी भी बचाव अभियान जारी है। टनल के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग की जा रही है और पाइप को अंदर धकेलने के लिए ऑगर मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक करीब 3 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है। इसे लेकर न्यूज एजेंसी ANI की ओर से मंगलवार को कुछ वीडियो जारी किए गए हैं। इस वीडियो में सुरंग के अंदर की स्थिति दिखाई है और कैसे माइनर हाथों के औजारों से रैट माइनिंग के कार्य में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : नौ साल पहले Rat Hole Mining को किया था बैन, आज वही उत्तरकाशी में बनी संजीवनी, बड़े चमत्कार की आस
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें सुरंग के अंदर अभी कितनी करनी है ड्रिलिंग
सिल्कयारा सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन है। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग का कार्य चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के अंदर पाइपलाइन डालने के लिए 57 मीटर तक खुदाई करनी है। पहले ही बचाव कर्मियों ने ऑगर मशीन का उपयोग करके करीब 47 मीटर ड्रिलिंग का कार्य पूरा कर लिया था, जबकि सोमवार रात में 3 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग की गई है। कुल मिलाकर 50 मीटर तक माइनिंग हो चुकी है और अब सिर्फ 5 से 6 मीटर ही ड्रिलिंग बची है।
जानें अब तक का अपडेट्स
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए दिनरात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राज्य और केंद्र सरकारों की टीमें इस कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं। अमेरिका से आई ऑगर मशीन के मलबे में फंस जाने की वजह से ड्रिलिंग का कार्य रोक दिया गया था। बाद में हैदराबाद से आई प्लाज्मा मशीन ने ऑगर मशीनों के ब्लेड को काटकर बाहर निकाला गया। अब मजदूरों को निकालने के लिए रैट होल माइनिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
8 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
10 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
12 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
14 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines