हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Uttarkashi Love Jihad: पुरोला जा रहे व्यापार मंडल के लोगों को बॉर्डर पर रोका; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

विज्ञापन

Uttarkashi Love Jihad: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तनावपूर्ण शांति है। पुरोला कस्बे में 15 मई को कथित तौर पर लव जिहाद के मामले को लेकर प्रधान संगठन ने 15 जून यानी आज गुरुवार को महापंचायत का ऐलान किया गया था। हालांकि प्रशासन ने जिला में धारा 144 लगाते हुए महापंचायत की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अब जिले में भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

अभी तक धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट नहीं

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तरकाशी के पुरोला में प्रशासन ने धारा 144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। हालांकि इस दौरान व्यापारी संघ ने पुरोला बाजार को बंद करा दिया है। उत्तरकाशी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 सीआरपीसी का पालन किया जा रहा है। पुलिस इलाके में नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि धारा 144 के उल्लंघन की कोई रिपोर्ट नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1669230006323773441

विज्ञापन

राजागढ़ी बैरियर पर पहुंचे लोग

इसी बीच पुरोला जा रहे नौगांव व्यापार मंडल के लोगों को पुलिस ने राजगढ़ी बैरियर पर रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि महापंचायत रद्द कर दी गई है और पुरोला में धारा 144 लगा दी गई है, इसलिए भीड़ को पुरोला नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बात को लेकर व्यापार संगठन के लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। हालांकि स्थिति काबू में है।

उत्तरकाशी एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुरोला में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 जून तक धारा 144 लागई गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर से 2 सीओ, 1 अपर पुलिस अधीक्षक, 5 इंस्पेक्टर और 3 प्लाटून पीएसी तैनात है। जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1669215485421056001

15 मई से इलाके में है तनाव

बता दें कि 15 मई को पुरोला से एक मुस्लिम युवक ने अन्य युवक के साथ मिलकर एक हिंदू नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। समय रहते लोगों ने लड़की को बचा लिया था, लेकिन तभी से कस्बे में हालात तवानपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने वहां के समुदाय विशेष के घरों और दुकानों पर हमला कर दिया। उन्हें घर और दुकान खाली करने की धमकी दी।

विज्ञापन

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola